भारत

टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाया गया 'भारत जोड़ो यात्रा' का वीडियो

jantaserishta.com
4 Jun 2023 12:14 PM IST
टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाया गया भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो
x

फाइल फोटो

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में रविवार को प्रवासी भारतीयों के साथ राहुल गांधी की बातचीत से पहले, टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर कांग्रेस नेता के भारत जोड़ो यात्रा का वीडिया दिखाया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर हैं। गांधी ने सैन फ्रांसिस्को से अपनी यात्रा की शुरुआत की, और फिर उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अपना कार्यक्रम पूरा किया।
सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन डीसी में अपनी बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस की स्वतंत्रता, भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति, बेरोजगारी, भेदभाव और यहां तक कि नए संसद भवन के उद्घाटन के मुद्दों पर मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा।
इस बीच, टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियाो दिखाया गया है। जेविट्स सेंटर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को हिट कराने के लिए तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा और कई अन्य कांग्रेस नेता भी अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंचे।
न्यूयॉर्क की यात्रा से पहले, राहुल गांधी भारतीय-अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम और शीर्ष व्यापार जगत के नेताओं, सीनेटरों और कांग्रेसियों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।
न्यूयॉर्क की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय के हार्वर्ड क्लब में विचारकों और रचनात्मक उद्योग में सफल भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह से मिलेंगे, लंच के कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story