भारत

गार्ड को पीटने का वीडियो आया सामने, युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Nov 2022 9:02 AM IST
गार्ड को पीटने का वीडियो आया सामने, युवक गिरफ्तार
x
देखें वीडियो।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल का एक वीडियो बुधवार शाम सामने आया। इसमें एक युवक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान युवक ने सुरक्षाकर्मी को लहूलुहान कर दिया। थाना बिसरख पुलिस ने मामले में आरोपी मधुर भाटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक दादरी का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह बंदूक के साथ खड़े सिक्योरिटी गार्ड के मुंह पर घूंसे मार रहा है। युवक दौड़ते हुए गार्ड को पकड़ता है और घसीटते हुए लेकर जाता है। फिर उसके साथ मारपीट करता है। हालांकि मौके पर मौजूद कई लोग युवक को रोकने की कोशिश करते हैं। गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story