भारत

बाहुबली नेता का VIDEO, ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा

jantaserishta.com
26 Oct 2025 10:44 AM IST
बाहुबली नेता का VIDEO, ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा
x
वीडियो हुआ वायरल.
माकमा: पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेडीयू ने इस बार मोकामा से टिकट दिया है. ऐसे में उन्होंने यहां चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. शनिवार को मोकामा के पूर्वी इलाके में अनंत सिंह का तूफान संपर्क अभियान चल रहा था. इस दौरान वह एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. लेकिन जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, उनका मंच ही टूट गया और वह धड़ाम से नीचे गिरे गए.
हालांकि, गनीमत यह रही कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगी. उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठा लिया. जिसके बाद वह तुरंत अपनी गाड़ी में गए और फिर दूसरी जगह के लिए रवाना हो गए. अनंत सिंह का मंच टूटने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि समर्थक जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार रामपुर-डूमरा गांव में समर्थकों ने सिंह के लिए छोटा सा मंच बनाया था. पूर्व विधायक जब इस गांव में पहुंचे तो समर्थकों ने मंच से जनता को संबोधित करने का अनुरोध किया. चुनावी मौसम होने के चलते अनंत सिंह समर्थकों को इनकार नहीं कर पाए और मंच पर चढ़ गए.
इस दौरान एक समर्थक माइक थाम भाषण देने लगा. उसके भाषण और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारेबाजी के दौरान ही मंच टूट गया. जिससे बाहुबली नेता धड़ाम से नीचे गिर पड़े. मंच के टूटते ही समर्थकों में अफरा-तफरी मच गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story