भारत

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस और वकील ने बताया फेक

jantaserishta.com
8 April 2024 4:48 PM IST
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के साथ मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस और वकील ने बताया फेक
x
वीडियो में सीमा हैदर अपने चेहरे और हाथों पर चोट के निशान दिखा रही है।
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन मीणा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील ने सूरजपुर कोर्ट में सीमा, सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी दायर की थी।
इस पर कोर्ट ने जेवर पुलिस को नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अब सीमा हैदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सीमा हैदर खुद के साथ हुई मारपीट को दिखाकर छुटकारे की बात कर रही हैं।
सीमा के इन वीडियो के वायरल होने के बाद उनके वकील एपी सिंह ने भी एक वीडियो संदेश के जरिए वायरल वीडियो को फेक बताया है। इसके साथ नोएडा पुलिस ने भी सीमा से बात कर सभी वीडियो को फेक करार दिया है।
दरअसल, सीमा हैदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सीमा अपने साथ मारपीट के बाद आई चोट को दिखाते हुए वीडियो बना रही है। सभी वीडियो में सीमा हैदर घायल दिख रही है। वीडियो में सीमा हैदर अपने चेहरे और हाथों पर चोट के निशान दिखा रही है। इन सभी वीडियो को सचिन और सीमा के बीच मारपीट के बाद का वीडियो बताकर वायरल किया गया है।
इन सभी वीडियो के आने के बाद सीमा के वकील एपी सिंह ने अपना एक वीडियो बनाकर एक बयान जारी किया है। एपी सिंह ने बताया है कि पाकिस्तान के कुछ तथाकथित चैनल और यूट्यूबर कई बार सीमा हैदर को लेकर एआई की मदद से उसका फेक वीडियो बनाकर वायरल कर चुके हैं और यह वीडियो भी एआई की मदद से बनाया गया है, जो पूरी तरीके से फेक है। सीमा और सचिन में किसी तरीके की कोई भी लड़ाई नहीं हुई है। दोनों राजी खुशी अपने घर पर हैं।
इस मामले को तूल पकड़ता देख नोएडा पुलिस ने भी बयान जारी करते हुए बताया है कि स्थानीय पुलिस द्वारा सीमा हैदर से की गई वार्ता से यह प्रकाश में आया कि सीमा हैदर की वायरल वीडियो फेक है। सीमा हैदर ने बताया कि उनके साथ किसी ने मारपीट नहीं की।
दूसरी तरफ सीमा और सचिन की शादी को गुलाम हैदर ने एक छलावा बताया था। इससे पहले गुलाम हैदर के वकील ने सीमा और सचिन को 3 करोड़ का नोटिस भेजा था। इसके अलावा सीमा और सचिन के वकील डॉ. एपी सिंह को भी 5 करोड़ का नोटिस भेजा गया था। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की ओर से वकील मोमिन मलिक ने तीनों को करोड़ों के नोटिस भेजकर एक महीने के अंदर माफी मांगने को कहा था। जुर्माना जमा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की बात भी कही गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story