भारत

रिश्वत ले रहा था, चुपके से बन गया वीडियो...अब हो रहा वायरल

jantaserishta.com
1 March 2025 10:24 AM IST
रिश्वत ले रहा था, चुपके से बन गया वीडियो...अब हो रहा वायरल
x
हड़कंप मचा.
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रिश्वतखोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मंझनपुर तहसील के भेलखा गांव में तैनात लेखपाल अनुराग पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लेखपाल एक किसान से धारा 80 के तहत रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा है. मामला उजागर होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिला अधिकारी (DM) मधुसूदन हुल्गी ने तुरंत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
पीड़ित किसान ने बताया कि वह अपनी भूमि संबंधी एक रिपोर्ट के लिए लेखपाल से संपर्क कर रहा था. लेकिन लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के बदले उससे घूस मांगी. किसान ने पैसे देते समय चुपके से वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किसान अपनी जेब से पैसे निकालकर कागज में लपेटकर लेखपाल को दे रहा है.
यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है. लेकिन जब गुरुवार को यह वायरल हुआ, तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो के आधार पर लोगों ने लेखपाल की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की.
जिला अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा, यह मामला संज्ञान में आया है और इसमें नियमानुसार जांच कराई जाएगी. दोषी पाए जाने पर सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि शासन की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत पारदर्शिता बनाए रखते हुए कार्रवाई की जाएगी.
DM ने कौशांबी जिले के सभी निवासियों से अपील की है कि यदि उनकी कोई पत्रावली पेंडिंग रहती है, तो वे प्रशासन को सूचित करें. किसी भी स्तर पर रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत तुरंत करें. ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story