भारत
मूंछों पर ताव देकर पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज का VIDEO, युवक ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, और...
jantaserishta.com
15 April 2024 11:29 AM IST

x
देखें वीडियो.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में नशे में धुत एक युवक का पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। युवक पुलिसकर्मियों से गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे रहा है। पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने और कार में हूटर बजाकर कांच में काली फिल्म लगाकर घूमने के कारण युवक को रोका था। जिसके बाद नशे में धुत युवक पुलिस के साथ ही झूमाझटकी करने लगा।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात इंदौर के खजराना चौक पर हुई। यहां ट्रैफिक सिग्नल बंद होने के बाद भी काली रंग की कार में सवार युवक हूटर बजाने लगा। जब यातायात पुलिस ने उसे रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। नशे की हालत में उसने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया और धक्का दे दिया। जब पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाया तो उसने फोन छीन लिया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी युवक गुंडे का बेटा बताया जा रहा है, साथ ही राजनीतिक पहुंच भी उसकी अच्छी-खासी है। जिसके चलते इंदौर में कानून व्यवस्था बेबस नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक करनजीत सिंह बदमाश सोंटा सरदार का बेटा है। वहीं ट्रैफिक पुलिस थाने रिपोर्ट लिखवा रही थी, तब तक शराब के नशे में धुत गुंडे का बेटा कार लेकर थाने से फरार हो गया। खजराना थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं मामले की जांच में जुट गई है।
Tagsमध्य प्रदेशइंदौरइंदौर न्यूज़इंदौर पुलिसवायरल वीडियोMadhya PradeshIndoreIndore NewsIndore PoliceViral Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





