भारत
खतरनाक स्टंट! तेज रफ्तार में चलती गाड़ी के बोनट पर बैठे युवक का वीडियो आया सामने, 27,500 का हुआ चालान
jantaserishta.com
28 Jan 2023 9:01 AM IST

x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान लगातार खतरे में डाल रहे हैं और गाड़ियों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो एक के बाद एक सामने आ रहा है। ऐसे में सामने आए एक वीडियो के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के पास ही युवकों ने स्टंट किया है।
अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करता हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 27,500 का चालान काटा है। बताया जा रहा है है की ये वीडियो ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर एक युवक अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ है और दो युवक गाड़ी में बैठे हुए हैं।
डीसीपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर ही स्टंट करते हुए ये गाड़ी सवार दिखाई दे रहे हैं। अल्टो गाड़ी के बोनट पर एक युवक बैठा है अल्टो गाड़ी को बहुत ही तेज रफ्तार से चलाया जा रहा है। गाड़ी में अंदर बैठा हुआ युवक बाहर बैठे युवक की वीडियो बना रहा है। गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ युवक चिल्ला रहा है लेकिन गाड़ी तेज रफ्तार से ही चल रही है।
गौतमबुद्ध नगर की ट्रैफिक पुलिस के द्वारा स्टंटबाज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के द्वारा अल्टो गाड़ी का 27500 रुपये का चालान काटा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





