भारत

सरकारी स्कूल का VIDEO, अजीबोगरीब हरकतें करता दिखा नशे में धुत शख्स

jantaserishta.com
16 March 2025 3:56 PM IST
सरकारी स्कूल का VIDEO, अजीबोगरीब हरकतें करता दिखा नशे में धुत शख्स
x
देखें वीडियो.
मेरठ: मेरठ के एक सरकारी स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे शख्स के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बिना शर्ट स्कूल में पहुंचे शख्स का नाम बबला गुर्जर बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में बबला गुर्जर लेडी टीचर्स पर रौब झड़ता दिख रहा है. इस दौरान शख्स ने पहले क्लास में पढ़ाई कर रही बच्चियों को बाहर निकाल दिया और फिर टीचर्स से अभद्र व्यवहार किया.
वीडियो में एक शख्स अर्धनग्न होकर स्कूल में घुसा और जमकर उत्पात मचाने लगा. वीडियो में वह खुद को बबला गुर्जर बता रहा है. उसकी हरकतों ने स्कूल में मौजूद शिक्षिकाओं और मासूम बच्चों को दहशत में डाल दिया. बताया जा रहा है कि इस शख्स ने जबरन बच्चियों को क्लास से बाहर निकाल दिया और शिक्षिकाओं के साथ बदसलूकी करने लगा.
वीडियो में दिख रहा है कि बबला गुर्जर ने शर्ट उतार रखी है और शराब की बोतल अंटी में दबाए घूम रहा है. वह स्कूल को अपने गांव का बताते हुए लगातार अजीबोगरीब हरकतें करता रहा. उसने बच्चों को पढ़ाई छोड़ने के लिए कहा और शिक्षिकाओं को ताने मारते हुए उन पर गुस्सा निकालने लगा. इस दौरान जब एक लेडी टीचर ने उसकी हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया तो वह और ज्यादा भड़क गया.
वह लेडी टीचर पर रौब झाड़ते हुए कहने लगा कि तुमने बच्चों को खाने में क्या दिया? दलिया दिया? कुछ नहीं दिया? फिर गाली-गलौज पर उतर आया. वीडियो बनाने वाली टीचर को उकसाने लगा कि बनाओ, बनाओ वीडियो, खूब बनाओ! लेकिन गुस्से में वह इतना आगे बढ़ गया कि महिला से मोबाइल छीनने की धमकी देने लगा. स्कूल में मौजूद स्टाफ और बच्चे सहमे हुए थे, लेकिन बबला गुर्जर को इसकी परवाह नहीं की. जब स्टाफ ने उसे बाहर बैठने के लिए कहा तो वह टेबल पर चढ़कर मूंछों को ताव देते हुए बड़बड़ाने लगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं इस मामले में आरोपी को मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में रौहटा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सहायक अध्यापक ने तहरीर दी थी आरोपी का नाम शिव कुमार है जो कि गांव जटौला का रहने वाला है. शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story