भारत

कार से मिली 98 KG चांदी का VIDEO, पुलिस ने जीएसटी और इनकम टैक्स की टीम को बुलाया

jantaserishta.com
8 Sept 2023 9:39 AM IST
कार से मिली 98 KG चांदी का VIDEO, पुलिस ने जीएसटी और इनकम टैक्स की टीम को बुलाया
x
जानकारी जीएसटी और इनकम टैक्स की टीम को दी है.
कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 98 किलो चांदी के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई चांदी की कीमत 70 लाख रुपये बताई जा रही है. कार ड्राइवर चांदी से संबंधित कोई भी कागज पुलिस को नहीं दिखा सका. जिसके बाद यह आशंका जताई जा रहा है कि शख्स चांदी तस्करी कर उरई से कानपुर ले जा रहा था. पुलिस ने इसकी जानकारी जीएसटी व इनकम टैक्स की टीम को दी है.
इस मामले पर सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कानपुर झांसी हाईवे से कार सवार तस्कर चांदी लेकर कानपुर की ओर जा रहा है. बारा टोल से पहले हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी गई. कार को रोक कर तलाशी ली तो बैग में भरी चांदी मिल गई. चालक नितिन से चांदी के अभिलेख मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका. साथ ही चांदी के व्यापार से संबंधित भी कोई जानकारी नहीं दे सका. उसे हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले गई. चांदी व कार को कब्जे में लिया है. कार सवार युवक मुंबई का रहने वाला है. पुलिस उससे ये जानने की कोशिश कर रही है कि वह उरई में कहां से चांदी लेकर निकला था. साथ ही कानपुर में किसे देने जा रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story