भारत

3 शेर का वीडियो छाया, कछुए से हुई जंग, फिर...

jantaserishta.com
9 Feb 2022 12:25 PM IST
3 शेर का वीडियो छाया, कछुए से हुई जंग, फिर...
x
तीन शेर और कछुए का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है.

जूनागढ़: गुजरात के जूनागढ़ से तीन शेर और कछुए का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर जंगल का राजा एक छोटे से कछुए को अपना शिकार नहीं बना सका. कछुए ने बड़े धैर्य और समझदारी से काम लिया और दुनिया के सबसे खतरनाक जानवारों में एक शेर के मुंह से निकलकर जान बचाने में कामयाब हो गया. रोमांच कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

नदी किनारे शेर कछुए को पकड़ लेता है. कछुआ अपनी जान बचाने के लिए सिरअपनी खाल के अंदर छुपा लेता है. बब्बर शेर कछुए को पलटने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन उसे पलट नहीं पाता.वहीं कछुआ भी खुद को बचाने की पूरी कोशिश में लगा रहता है. इसके बाद शेर कछुए को छोड़कर दूर बैठ जाता है. फिर दूसरा शेर आता है और कछुए को पकड़ने की कोशिश करता है. फिर कछुए की तरफ से कोई हरकत नहीं होती तो वो भी उसे छोड़ देता है.
जब शेर नहीं कर सके कछुए का शिकार
इसके बाद तीसरा शेर कछुए को मुंह में दबाकर 12 से 15 मिनट तक घूमता है. लेकिन कछुआ चुपचाप अपनी गर्दन दबाए खामोश रहता है. फिर यह शेर भी उसे मुंह से निकालकर बैठ जाता है. कुछ देर शांत रहने के बाद कछुआ धीरे-धीरे नदी की तरफ चला जाता है और उसकी जान बच जाती है. यह वीडियो गिर जंगल के कमलेश्वर डेम के पास का है.
वायरल वीडियो पर बोले अधिकारी
इस वायरल वीडियो पर गिर जंगल के मुख्य अधिकारी डॉक्टर मोहन राम ने बताया कि जब वो जंगल में राउंड के लिए निकले थे. उस दौरान उन्होंने देखा कि तीन मेल शेर इधर उधर घूम रहे हैं. इस दौरान एक शेरनी की नजर मीठे पानी मे रहने वाले कछुए पर पड़ी. कछुआ पानी से बहार तट पर घूम रहा था. शेरनी पहले इसे काफी देर तक देखती रही और उसे लपकने की कोशिश करने लगी. लेकिन उसे कामयाबी हासिल नहीं हुई. कछुए ने भी जान बचने के लिए अपना मुंह और पैर को शरीर के अंदर ले गया और खुद को बचाने में कामयाब रहा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story