भारत

VIDEO: महिला डांसर के साथ विधायक ने की ये हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल

jantaserishta.com
16 Dec 2020 8:36 AM IST
VIDEO: महिला डांसर के साथ विधायक ने की ये हरकत, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल
x

बिहार के गोपालपुर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक गोपाल मंडल पिछले दिनों सुर्खियों में आए थे, जब एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे थे. इस वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष उन पर काफी हमलावर था. अब विधायक गोपाल मंडल का इस पर स्पष्टीकरण आया है.

विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि वायरल वीडियो में वह डांस नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्होंने केवल अपना हाथ उठाया था सेल्फी लेने के लिए और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह डांस कर रहे हैं. विधायक ने दलील दी कि आखिर डांस कौन नहीं करता है ? गोपाल मंडल ने इस वायरल वीडियो में भगवान तक को घसीट लिया और कहा कि भगवान भी डांस करते हैं.
विधायक गोपाल मंडल ने कहा, 'मैंने अपने क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसके लिए कोलकाता और दिल्ली से लड़कियों को बुलाया गया था. इसी दौरान मुझे इशारा करके मंच पर बुलाया जा रहा था डांस करने के लिए, लेकिन मैंने मना कर दिया. फिर डांसरों ने सेल्फी लेने की जिद की तो मैं सेल्फी लेने के लिए मंच पर गया और अपना हाथ उठाया. डांस कौन नहीं करता है ? जमाने से नहीं पुराने जमाने से.. भगवान भी डांस किया करते थे.. मगर मैंने डांस नहीं किया.'
बता दें कि सोशल मीडिया पर गोपाल मंडल के डांस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. गोपाल मंडल भागलपुर के परबत्ता में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे और उसी दौरान उन्होंने महिला डांसर के साथ डांस किया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story