भारत
अश्लील इशारा करते VIDEO...प्रबंधक मुश्किल में, शिक्षिका मांग रही थी छुट्टी
jantaserishta.com
8 Aug 2024 10:10 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
उन्नाव: उन्नाव शहर के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के प्रबंधक का महिला शिक्षिका को अभद्र इशारा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें शिक्षिका प्रबंधक से छुट्टी मांग रही है, जवाब में प्रबंधक उसे एक शर्त मानने की बात कहते हुए अश्लील इशारा करता है। बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक ने अपनी सफाई का भी वीडियो जारी किया है।
हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार शाम को 25 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ तो शहर में चर्चा शुरू हो गई। बुधवार को यह तेजी से फैलने लगा। कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो में शिक्षिका से अभद्रता करने वाला जय हनुमान इंटर कॉलेज पूरन नगर का प्रबंधक रविप्रताप गोयल है। शिक्षिका उससे आधे दिन की छुट्टी मांगने पहुंची थी। उसके अनुरोध पर छुट्टी देने या नामंजूर करने की जगह प्रबंधक ने उसके सामने हंसते हुए अश्लील शर्त रख दी। शिक्षिका ने इसका विरोध करते हुए मना किया। यह वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक ने बुधवार को सफाई में एक वीडियो बनाया, जिसमें वायरल वीडियो को बदनाम करने की साजिश बताया है। इसमें उसने कई कथित शिक्षिकाओं और शिक्षकों को भी शामिल किया, जो उसे क्लीन चिट दे रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि आज ही यह वायरल वीडियो देखा है। किसी प्रबंधक का शिक्षिका के साथ यह व्यवहार बेहद शर्मनाक है। शिक्षिका की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर ही घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई करूंगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





