भारत

टिकटॉक स्टार अरेस्ट: रेलवे ट्रैक पर बनाया वीडियो, खुद के कनपटी पर रखा गन, हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो

jantaserishta.com
10 Jun 2021 5:02 PM IST
टिकटॉक स्टार अरेस्ट: रेलवे ट्रैक पर बनाया वीडियो, खुद के कनपटी पर रखा गन, हुआ गिरफ्तार, देखें वीडियो
x
रेलवे ट्रैक के बेहद ही करीब से दो वीडियो बनाए थे.

मुंबई के अंधेरी स्टेशन पर एक युवक ने रेलवे ट्रैक के बेहद ही करीब से दो वीडियो बनाए थे, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. पुलिस ने वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है.

पहले वीडियो में एक युवक हल्की रोशनी में एक गन के साथ रेलवे ट्रैक के बेहद ही करीब बैठा है और उसके पीछे से ट्रेन गुजर रही है. इस दौरान वह गन उठाता है और खुद को शूट करने का अभिनय करता है. इस दौरान वह रोने की एक्टिंग भी करता है, जबकि दूसरे वीडियो में वह गन को अपने कनपटी पर लगाता है और खुद को शूट करने का अभिनय करते हुए पटरी के बीचोबीच लेट जाता है.
रेलवे पुलिस ने इस युवक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है. रेलवे पुलिस के मुताबिक इस युवक का नाम अरमान खुर्शीद शेख है और वह घाटकोपर वेस्ट का रहने वाला है.
रेलवे पुलिस ने जब इस वीडियो की जांच की तो पाया कि यह वीडियो अंधेरी स्टेशन के पास बनाया गया है. इसके बाद अंधेरी रेलवे पुलिस की एक टीम इस युवक के घर पर गई, लेकिन वह पहले ही वहां से गायब हो चुका था, क्योंकि उसे यह भनक लग चुकी थी कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, अरमान खुर्शीद पर पहले भी बाइक स्टंट करने के लिये एक मामला दर्ज है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story