कपड़े की दुकान के ट्रायल रूम में महिला का बनाया वीडियो, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

हैदराबाद में कपड़े की एक दुकान के ट्रायल रूम में मौजूद महिला का वीडियो बनाने के कथित प्रयास के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार शाम की है, जब महिला ने साथ वाले ट्रायल रूम से मोबाइल फोन की मदद से वीडियो बनाते देखा तो वो चिल्लाते हुए बाहर आ गई.
दोनों को दुकान में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया. महिला के परिजन भी घटना के वक्त दुकान में मौजूद थे. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है
दिल्ली में युवती के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाने का सामने आया मामला
वहीं पिछले महीने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम में एक 28 साल की युवती के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. इतनी ही नहीं पहले से शादीशुदा आरोपी ने पुलिस में शिकायत के डर से युवती से शादी कर ली, लेकिन इसके बाद भी आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आया. इसके बाद आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजना शुरू कर दिया.
आरोपी ने युवत पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाया. इससे परेशान होकर युवती अपने घर आ गई. जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर बातचीत के लिए गए तो उसके परिजनों ने पीड़ित के परिवारवालों पर हमला कर दिया. परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत वेलकम थाना पुलिस से कर दी. छानबीन के बाद पुलिस ने कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
शादीशुदा होते हुए भी की शादी
जनाकारी के अनुसार आरोपी पहले से शदीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है. साल 2019 में शालू एक अस्पताल में नौकरी करती थी. यहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई और दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई.
नशीला पदार्थ देकर बनाया शिकार
आरोपी युवक युवती से शादी की बात करने लगा. इसके बाद एक दिन युवती अपनी मां से मिलवाने की बात कहकर युवती को अपने घर ले गया. यहां घर पर आरोपी के एक दोस्त के अलावा कोई नहीं था. आरोपी युवक ने पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान आरोपियों ने एक अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमैल करने लगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





