भारत

रेप कर बनाया गया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

jantaserishta.com
14 May 2022 8:36 AM IST
रेप कर बनाया गया वीडियो, वायरल करने की दी धमकी
x

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका ने गैर समुदाय के युवक पर दुराचार करने, वीडियो बनाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नामजद मुकदमा चौक कोतवाली में दर्ज कराया गया है। पांच लोगों को नामजद किया गया है।

शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह कांट क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत है। विद्यालय में गांव का आमिर आता जाता था, इसलिए उसे जानती पहचानती थी। चार मई को अपने स्कूल से किराए वाली गाड़ी से बरेली मोड़ पर उतरी। जैसे ही ई-रिक्शा पर बैठने के लिए बढ़ी। तभी आमिर बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी से आ गया। आमिर ने कहा कि तुम्हें घर छोड़ देंगे। फिर आमिर ने नशा सुंघाकर मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। होश में आने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिक्षिका का कहना है कि अब आमिर के परिवार वाले धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पता चला है कि आमिर ने उसकी फोटो लगाकर कूटरचित आधार कार्ड भी बनवा लिया है। सभी से जान माल का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story