भारत

VIDEO: मर्डर का LIVE वीडियो, बदमाशों ने युवक के चेहरे पर मारी गोलियां

jantaserishta.com
26 Oct 2020 6:01 PM IST
VIDEO: मर्डर का LIVE वीडियो, बदमाशों ने युवक के चेहरे पर मारी गोलियां
x

झज्जर. हरियाणा के झज्जर जिले में अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग (Firing) कर एक युवक को गोलियों से भून दिया. बदमाश सफारी गाड़ी में सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम दिए जाने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है. मृतक की पहचान झज्जर (Jhajjar) के पड़ोस के ही गांव खेड़ी-खुम्मार के आशुतोष पुत्र मुकेश के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस घटना के हर पहलू को जोड़कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.

पुलिस के अनुसार बीती देर रात आशुतोष को हमलावरों ने फोन कर उसे घर से बुलाया था. मृतक बाइक पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ जैसे ही कच्चा बेरी रोड़ स्थित महाराजा होटल के पास पहुंचा तो उसी दौरान सफारी गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने उसे बीच रास्ते ही रोक लिया और इससे पहले की आशुतोष कुछ समझ पाता हमलावरों ने उस ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

मौके पर ही हुई मौत

बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों का शिकार होने के बाद आशुतोष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. इसी बीच मृतक का साथी भी वहां से एकाएक गायब हो गया. बाद में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किए जाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया.

परिजनों को सौंपा शव

मृतक के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले पुलिस ने कर दिया. इस मामले में पुलिस ने डीएसपी स्तर के अधिकारी की देखरेख में कई टीमों का गठन हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भादस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story