भारत

हिल गया पूरा देश: वीडियो लीक मामला, यूनिवर्सिटी ने लिया ये बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
19 Sept 2022 9:30 AM IST
हिल गया पूरा देश: वीडियो लीक मामला, यूनिवर्सिटी ने लिया ये बड़ा एक्शन
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मोहाली: मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल की दो वार्डन को सस्पेंड कर दिया है. इनमें से एक वार्डन वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रही थी, जो आरोपी छात्रा को लताड़ लगा रही थी. इससे पहले कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई थीं.
इनमें से एक वार्डन का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था, जिसमें गुस्से में दिख रही वार्डन हॉस्टल में आरोपी लड़की से कहती नजर आ रही है, ''...बेशर्म कहीं की. किसने बोला तुझसे वीडियो बनाने के लिए...तेरे को आज ही सस्पेंड करेंगे...कितना गंदा, घिनौना काम कर रही है तू...''
आरोप है कि छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेज दिए. इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं. इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छह दिन के लिए कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं. कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं. प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया. इस कांड के बाद हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है. इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story