भारत

VIDEO: मैं हवाओं की तरह हूं...चलो अलविदा...महिला ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले हसंते हुए बनाया ये वीडियो

jantaserishta.com
28 Feb 2021 7:07 AM IST
VIDEO: मैं हवाओं की तरह हूं...चलो अलविदा...महिला ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले हसंते हुए बनाया ये वीडियो
x
वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.

गुजरात के अहमदाबाद में एक विवाहिता ने साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है. उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उसने कहा कि जितनी भी जिंदगी मिली, सुकून है. अब वह खुदा से मिलना चाहती है. घटना के बाद मौके पर पहुंची रिवरफ्रंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आयशा ने अपने वीडियो में कहा, 'हैलो, मेरा नाम आयशा आरिफ खान है. मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं, मेरी मर्जी से करने जा रही हूं. इसमें किसी का दबाव नहीं है. ये समझ लीजिए कि खुदा की दी जिंदगी इतनी ही थी और मुझे इतनी जिंदगी बहुत सुकून वाली मिली. और डैड, कब तक लड़ोगे? केस विड्रॉल कर लीजिए.'
आयशा ने आगे कहा, 'एक चीज जरूर सीख रही हूं कि मोहब्बत करनी है तो दो तरफा करो, क्योंकि एकतरफा में कुछ हासिल नहीं है. मोहब्बत तो निकाह के बाद भी अधूरी रहती है. ऐ प्यारी सी नदी, प्रे करते हैं कि मुझे अपने में समा ले और मेरे पीठ पीछे जो भी हो, प्लीज ज्यादा बखेड़ा मत करना.'
'मैं हवाओं की तरह हूं, बस बहते रहना चाहती हूं. किसी के लिए नहीं रुकना, मैं खुश हूं कि आज के दिन जिन सवालों के जवाब चाहिए थे, वे मिल गए और मुझे जिसको जो बताना था, बता चुकी हूं. थैंक्यू, मुझे दुआओं में याद रखना. पता नहीं, जन्नत मिले न मिले. चलो अलविदा'
दरअसल, अहमदाबाद में रहने वाले और पेशे से टेलर आयशा के पिता लियाकत अली ने बताया कि उनकी बेटी का निकाह 2018 में जालौर (राजस्थान) में रहने वाले आरिफ खान से हुआ था. पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था.
लियाकत अली का यह भी आरोप है कि पैसे देने के बाद आरिफ के परिवार का लालच बढ़ता गया. कुछ महीनों पहले आरिफ फिर से आयशा को अहमदाबाद छोड़ गया था. आरिफ तो आयशा से फोन तक पर बात नहीं करता था. कुछ दिनों पहले आयशा ने गुस्से में खुदकुशी करने की धमकी दी थी. इस पर आरिफ ने जवाब दिया कि मरना है तो जाके मर जा.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story