भारत

VIDEO: केदारनाथ में जोरदार बर्फबारी, फंसे दो राज्यों के मुख्यमंत्री

jantaserishta.com
16 Nov 2020 10:43 AM IST
VIDEO: केदारनाथ में जोरदार बर्फबारी, फंसे दो राज्यों के मुख्यमंत्री
x

केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले जोरदार बर्फबारी हुई है. बर्फबारी से केदारनगरी सफेद हो गई. बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है. वहीं गांगोत्री धाम में भी भारी बर्फ बारी हुई. यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो गयी.

केदारनाथ में भारी बर्फबारी लगातार जारी है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ में ही फंसे हैं. दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना था. इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है. इसलिए मौसम सही होने का इंतजार किया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story