VIDEO: टोल कर्मियों को MLA के सामने गनर ने पीटा, CCTV में कैद हुआ कारनामा

प्रतापगढ़:- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद (Pratapgarh) के प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के रामनगर गनसियारी टोल प्लाजा कर्मियों ने विश्वनाथगंज विधायक डॉ आरके वर्मा ( MLA RK Verma ) के सिक्योरिटी गार्ड और समर्थकों पर मारपीट का गम्भीर आरोप लगाया. मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया. वहीं, मामले में विधायक आरके वर्मा ने सफाई देते हुए टोल कर्मियों पर नशे की हालत में अभद्रता करने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि शनिवार शाम करीब 7:00 बजे के आसपास विश्वनाथ के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा प्रयागराज जा रहे थे. आरोप है कि प्रयागराज जाते वक्त टोल प्लाजा शुल्क मांगने पर विधायक के समर्थकों ने दबंगई दिखाई और टोल प्लाजा के कर्मचारी अभिषेक कुमार, गगन यादव, प्रीतम सिंह और आजाद सिंह को जमकर मारा पीटा, जिसकी शिकायत टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक सिंह ने मऊआइमा थाने में किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





