VIDEO: चुनावी सभा के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तबियत बिगड़ी, मंच पर चक्कर आने से गिरे

फाइल वीडियो
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. विजय रूपाणी चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा गए थे. यहां मंच पर उन्हें चक्कर आ गया और वह वहीं पर गिर पड़े. जिसके बाद आनन-फानन मुख्यमंत्री का इलाज शुरू किया गया. कहा जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया था. फिलहाल विजय रूपाणी को वडोदरा से अहमदाबाद लाया जा रहा है.
वडोदरा :
— Janak Dave (@dave_janak) February 14, 2021
चुनावी सभा के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री @vijayrupanibjp की तबियत बिगड़ी। pic.twitter.com/9q2D6vaPeT
बता दें कि गुजरात में इन दिनों 6 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव का प्रचार चल रहा है. आज इसी के तहत मुख्यमंत्री विजय रुपाणी चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा के निज़ाम पुरा में पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान अचानक उन्हें वहां चक्कर आ गया और वो मंच पर ही गिर गए. माना जा रहा है कि शायद उनका बीपी लो हो गया हो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





