भारत

वीडियो वायरल, पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला युवक गिरफ्तार

Nil dhankar
10 May 2025 7:26 AM IST
वीडियो वायरल, पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला युवक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुई आतंकवादी घटना के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच जंग जैसी हालात है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता दिखाई पड़ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है.

वीडियो के वायरल होने के बाद जनपद का पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया जिसके चलते आनन-फानन में पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

दरसअल भारत-पाकिस्तान जंग के बीच मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अनवर जमील नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए दिखाई पड़ रहा है. जिसके चलते इस वीडियो के बारे में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अनवर जमील को तुरंत हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

आपको बता दें कि अभी इस बात की तो जानकारी नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब का है और क्यों आरोपी अनवर जमील ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे बरहाल इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है.


Next Story