भारत

रेलवे स्टेशन का VIDEO, पत्नी पर भड़का पति, बाल पकड़कर गिराया

jantaserishta.com
5 Jun 2025 2:44 PM IST
रेलवे स्टेशन का VIDEO, पत्नी पर भड़का पति, बाल पकड़कर गिराया
x
वीडियो हुआ वायरल.
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी रेलवे स्टेशन पर एक युवक के हंगामे और पत्नी की मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले में किसी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई.
दरअसल, 14 सेकंड के वीडियो में युवक पहले रेलवे स्टेशन के बाहर एक पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आता है, फिर दौड़ते हुए प्लेटफॉर्म की ओर जाता है. इस दौरान वह एक यात्री को धक्का देकर गिरा देता है और अपनी पत्नी को बाल पकड़कर मारता है.
सिवनी कोतवाली के थाना प्रभारी (TI) किशोर वामनकर ने बताया कि यह मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा है. दोनों चंडीगढ़ के निवासी हैं और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था.
टीआई वामनकर ने फोन पर बताया कि चंडीगढ़ से पत्नी ट्रेन में बैठकर सिवनी आ गई थी, जिसके पीछे-पीछे पति भी आ गया. सूचना मिलने पर पति को थाने लाकर पूछताछ की गई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया. पत्नी इस बीच ट्रेन से रवाना हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story