भारत

महिला थाने के बाहर का VIDEO, सास दामाद पर भड़की, मारे कई थप्पड़

jantaserishta.com
29 Nov 2025 9:14 AM IST
महिला थाने के बाहर का VIDEO, सास दामाद पर भड़की, मारे कई थप्पड़
x
जानें पूरा मामला.
सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस लाइन स्थित महिला थाने के बाहर शुक्रवार दोपहर अचानक हंगामा मच गया, जब घरेलू विवाद की काउंसलिंग के दौरान दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई. एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को महिला थाने लेकर गई.
दरअसल, इस्लाम नगर निवासी सविता की बेटी स्वाति का विवाह 17 फरवरी 2025 को अंबाला के बडौली निवासी मंगत से हुआ था. स्वाति का आरोप है कि दहेज और घरेलू कलह के चलते ससुराल पक्ष उसे शादी के दो महीने बाद ही घर से निकाल चुका है. मामला महिला थाने में पहुंचा था और शुक्रवार को दोनों परिवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था. लेकिन काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही बाहर माहौल बिगड़ गया.
आरोप है कि मंगत ने बातचीत के दौरान स्वाति की मां सविता को धक्का दे दिया, जिससे सास सविता ने गुस्से में दामाद मंगत को कई थप्पड़ जड़ दिए. सास द्वारा थप्पड़ जड़ने के बाद विवाद और भड़क गया व कुछ ही पलों में पूरा घटनास्थल हंगामे में बदल गया. जिसके बाद पुलिस भी बीच-बचाव में जुट गई.
मारपीट की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया. सभी संबंधित लोगों को महिला थाने ले जाकर पूछताछ की गई. पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जा रही है, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story