भारत

VIDEO: पहले भगवान को किया प्रणाम, फिर दान पेटी लेकर भागा चोर

jantaserishta.com
14 Nov 2021 1:35 PM IST
VIDEO: पहले भगवान को किया प्रणाम, फिर दान पेटी लेकर भागा चोर
x
पुलिस ने रविवार को परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मामले को सुलझाया।

मुंबई: दान-पेटी चुराने से पहले भगवान को प्रणाम करने वाले चोर का पता चल गया है और पैसे की भी बरामदगी हो गई है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक मंदिर में एक चोर ने पहले कथित तौर पर भगवान से प्रार्थना की और फिर नकदी पेटी चुराकर भाग गया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और पुलिस ने रविवार को परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मामले को सुलझाया।

एक अधिकारी ने मंदिर की रखवाली करने वाले व्यक्ति की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने नौ नवंबर की रात यहां खोपत इलाके में भगवान हनुमान के मंदिर में सेंध लगाई और कथित तौर पर नकदी पेटी चुरा ले गया, इस पेटी में करीब एक हजार रुपये थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है।
अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में चोर भगवान की मूर्ति के सामने प्रार्थना करते हुए दिखाई दिया और फिर वहां रखी नकदी पेटी को चुराकर फरार हो गया। फुटेज की एक क्लिप भी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।
अधिकारी ने कहा कि नौपाड़ा पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली। बता दें कि चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल इसलिए हुआ था, क्योंकि चोर ने चोरी करने से पहले भगवान के पैर छूकर प्रार्थना की थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story