भारत

VIDEO: दूध की कढ़ाई में नशे में धुत युवक गिरा, देखें मौत का खौफनाक मंज़र!

Shantanu Roy
10 Nov 2024 7:28 PM IST
VIDEO: दूध की कढ़ाई में नशे में धुत युवक गिरा, देखें मौत का खौफनाक मंज़र!
x
दर्दनाक मौत से पहले तड़पता रहा मृतक
Kanpur. कानपुर। कानपुर में एक युवक खौलते दूध की कढ़ाई पर गिर गया। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। लोग अस्पताल लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वो काफी देर तक लड़खड़ाते हुए दिख रहा था। इसमें उसकी एक मिनट में मौत हो गई। लोगों ने कई बार उसे संभाला। लेकिन, वो आगे चलते हुए दूध की कढ़ाई से टकराकर उसके ऊपर गिर जाता है। फिर चिल्लाने लगता है। ये घटना बाबूपुरवा क्षेत्र के पास एक दुकान की है।


इंस्पेक्टर बाबूपुरवा अरूण कुमार द्विवेदी ने बताया-युवक का नाम मनोज कुमार सोनकर है। वह भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर का रहने वाला है। वह मजदूरी करने के लिए वहां से यहां आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने शराब ज्यादा पी रखी थी। खौलते हुए दूध की कढ़ाई के पास आकर लड़खड़ा गया। सीधे कढ़ाई में जा गिरा। खौलता हुआ दूध पूरा उसके ऊपर आ गिरा। इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसे इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई है। घटना क्रम को लेकर 1ः13 मिनट का वीडियो सामने आया है। युवक नशे की हालत में हिलते हुए देखा जा सकता है। वह सिलेंडर पकड़कर उठता है। दूध की कढ़ाई के पास पहुंचकर अचानक बैलेंस खोकर उसी पर गिर पड़ता है।
Next Story