भारत

VIDEO: पॉश इलाके में घूम रहा खूंखार तेंदुआ, लोग समझ रहे पिल्ला या बिल्ली, ड्रोन से सर्च जारी

jantaserishta.com
27 Nov 2020 9:24 AM IST
VIDEO: पॉश इलाके में घूम रहा खूंखार तेंदुआ, लोग समझ रहे पिल्ला या बिल्ली, ड्रोन से सर्च जारी
x
उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खूंखार तेंदुए को सड़कों पर घूमते हुए देखा गया.

गाजियाबाद के पॉश इलाके राजकुंज में मंगलवार को तेंदुए के देखे जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 2 दिन बाद भी तेंदुआ नहीं मिला है। ऐसे में अब ड्रोन से तेंदुए को सर्च किया जा रहा है। वन विभाग नोएडा की ड्रोन टीम भी बृहस्पतिवार को इंग्राहम इंस्टीटयूट में पहुंच गई है। सबसे पहले दस हेक्टेयर में फैले इंग्राहम इंस्टीटयूट परिसर में घने जंगलों में ड्रोन से तेंदुए को सर्च किया जा रहा है। वन विभाग का मानना है कि राजकुंज से इंग्राहम में घुसा तेंदुआ बाहर नहीं निकला है। कहीं छुप गया है। वन विभाग ने एएलटीटी सेंटर, कमला नेहरू नगर, रईसपुर के जंगल और कलाधाम की तरफ भी ड्रोन से सर्च करने का प्लान बनाया है। यहां पर बता दें कि राजकुंज शहर (राजनगर) की परिधि में आने वाले पांच किलोमीटर एरिया में सर्च होगा। वन विभाग की टीम को उम्मीद है कि तेंदुआ बृहस्पतिवार को पकड़ा जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story