भारत

VIDEO: बीजेपी विधायक का विवादास्पद बयान, कहा- धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ, और...चर्चाओं में आए

jantaserishta.com
12 Oct 2022 9:11 AM IST
VIDEO: बीजेपी विधायक का विवादास्पद बयान, कहा- धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ, और...चर्चाओं में  आए
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वहां बैठी महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गईं और पीछे बैठे अन्य अतिथि गण ठहाके लगाते नज़र आ रहे हैं.

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई. भगत ने महिलाओं और छात्राओं के सामने कह डाला कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो सरस्वती को पटाओ. शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ. धन चाहिए तो लक्ष्मी को पटाओ.
जिसे सुनकर वहां बैठी महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गईं और पीछे बैठे अन्य अतिथि गण ठहाके लगाते नज़र आ रहे हैं. इस समारोह में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के तौर मौजूद थीं. बंसीधर भगत यहां भी नहीं रुके, उन्होंने भगवान शिव और भगवान विष्णु को लेकर भी टिप्पणी कर दी.
अपने विवादित बयान को लेकर हमेशा से विवादों में रहने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक बंशीधर भगत ने फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'जब विद्या मांगने की बारी आती है तो सरस्वती को पटाओ, शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ और धन मांगना हो तो लक्ष्मी को पटाओ.' इस दौरान महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गईं.
यहां तक कि भगवान शिव और भगवान विष्णु पर भी टिप्पणी कर दी. पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि एक पुरुष भगवान शिव हैं, जो हिमालय पर जाकर पहाड़ पर ठंड में पड़े हुए हैं, ऊपर से उनके सिर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी पड़ रहा है और भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं.
गौरतलब है कि बंशीधर भगत हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. इससे पहले भी कई ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी और पार्टी की किरकिरी हुई है. ऐसे में बंशीधर भगत का फिर से एक बार विवादित बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story