भारत

VIDEO: मंच से मीडियाकर्मियों पर फूटा सीएम साहब का गुस्सा, बोले- तो यहां से चले जाइए बाहर

jantaserishta.com
30 Dec 2021 2:31 PM IST
VIDEO: मंच से मीडियाकर्मियों पर फूटा सीएम साहब का गुस्सा, बोले- तो यहां से चले जाइए बाहर
x
सोशल मीडिया पर उनके नाराज होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर काफी नाराज नजर आए. उनका ये गुस्सा किसी और पर नहीं बल्कि मीडियाकर्मियों पर फूटा था. गुस्से में उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए. अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए. सोशल मीडिया पर उनके नाराज होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, यहां समाज सुधार अभियान के तहत पहुंचे नीतीश के भाषण के समय मीडिया के बार- बार मूवमेंट से उनको दिक्कत हो रही थी.
ऐसे में वे एकदम से भड़कते हुए बोले- ये आप लोग क्या कर रहे हैं ये फोटो? ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? आप लोग ये क्या काम कर रहे हैं. अगर आपको समाज सुधार अभियान से नफरत है, नफरत है तो यहां से चले जाइए बाहर. अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए. लोग यहां मेरी बात सुन रहे हैं तो आप पीछे से हो हो कर रहे हैं. ये क्या हो रहा है यहां. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story