भारत

VIDEO: सीएम ममता की बढ़ी टेंशन, बीजेपी खुश, असदुद्दीन ओवैसी की बंगाल में हुई एंट्री

jantaserishta.com
3 Jan 2021 12:07 PM IST
VIDEO: सीएम ममता की बढ़ी टेंशन, बीजेपी खुश, असदुद्दीन ओवैसी की बंगाल में हुई एंट्री
x
बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव है.

बिहार चुनाव में सफलता हासिल करने के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की नजरें अब बंगाल विधानसभा चुनाव पर हैं और ओवैसी रविवार की सुबह बंगाल पहुंच गए हैं. सुबह वह हैदराबाद से विमान से कोलकाता पहुंचें. कोलकाता पहुंचने के साथ ही वह सीधे हुगली में फुरफुरा शरीफ में पीर की दरगाह पर पहुंच गए. वहां दुआएं मांगीं और वहां अब्बास सिद्दिकी के साथ मुलाकात और बैठक की और बंगाल की स्थिति को समझने की कोशिश की. अब्बास सिद्दिकी भी बंगाल में चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं. उनका मुस्लिम समाज में काफी प्रभाव माना जाता है. बता दें कि बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव है. इस चुनाव को लेकर AIMIM चीफ ओवैसी ने अब अपनी सक्रियता बढ़ा दी है.

हाल में ओवैसी ने पश्चिम बंगाल से आए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की थी और चुनाव पर तैयारियों पर चर्चा की थी. बिहार चुनाव के नतीजों के बाद ही ओवैसी ने ही ऐलान कर दिया था कि उनका अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोटरों की संख्या करीब 30 फीसदी है.

बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ी संख्या में TMC के वोट मिलते हैं. इस के बाद कांग्रेस का नंबर आता है. बिहार में मुस्लिम मतदाताओं के बीच AIMIM का उभार ममता बनर्जी के चिंता का सबब है. बंगाल में तीन जिले ऐसे हैं, जहां मुस्लिम वोटर 50 फीसदी से भी अधिक है, जबकि कई जिलों में 25 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी है.

10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ओवैसी ने कहा था कि वे बंगाल का चुनाव लड़ेंगे, क्या करेगा कोई. दरअसल ओवैसी की ये प्रतिक्रिया तब आई थी जब उन पर महागठबंधन की ओर से आरोप लगाया गया था कि उनकी वजह से बिहार में मुस्लिम वोट बंटे और महागठबंधन के उम्मीदवारों की हार हुई. इस पर ओवैसी ने कहा कि अगर ये बात है तो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के चुनावों में कांग्रेस की हार क्यों हुई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story