भारत

VIDEO: इलेक्ट्रिक स्कूटर की पिछली सीट पर बैठीं सीएम ममता बनर्जी, गले में था ये पोस्टर, जाने क्यों?

jantaserishta.com
25 Feb 2021 12:10 PM IST
VIDEO: इलेक्ट्रिक स्कूटर की पिछली सीट पर बैठीं सीएम ममता बनर्जी, गले में था ये पोस्टर, जाने क्यों?
x

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क पर उतर आई हैं. सीएम ममता आज कोलकाता में ई-बाइक रैली निकल रही हैं. कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम के ई-बाइक पर पीछे बैठीं ममता बनर्जी ने गले में महंगाई का पोस्टर लटकाया है. हरीश चटर्जी स्ट्रीट से लेकर राज्य सचिवालय नबन्ना तक यह ई-बाइक रैली निकाली जा रही है.



इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (बीजेपी) हर दिन रसोई गैस और डीजल की कीमतें बढ़ा रहे हैं, यह चिंता का विषय है, केंद्र सरकार केवल कुछ दिनों के लिए कीमतों को कम करेगी, जब चुनाव होने वाले होंगे.
आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है. कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है. आज कोलकाता में पेट्रोल 91.12 रुपये और डीजल 84.19 रुपये लीटर है. पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमत से हर तरफ से यह आवाज उठ रही है कि सरकार इस पर लगने वाले भारी टैक्सेज में कटौती करे.


इस महीने पेट्रोल के दाम में 13 दिन बढ़ोतरी हुई है उससे यह 03.63 रुपये महंगा हो गया है. इसी तरह, 13 दिन में डीजल की कीमत में 3.84 रुपये का इजाफा हो चुका है. इस पर राहत देने के लिए चार राज्यों की सरकारें वैट या अन्य टैक्स कम कर चुकी हैं, लेकिन अभी केंद्र सरकार ने ऐसा कोई मन नहीं बनाया है. पेट्रोल पर केंद्र करीब 33 रुपये प्रति लीटर टैक्स ले रहा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story