भारत

VIDEO: मंदिर से पानी पीने पर दूसरे समुदाय के बच्चे को बेरहमी से पीटा गया, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 March 2021 9:21 AM IST
VIDEO: मंदिर से पानी पीने पर दूसरे समुदाय के बच्चे को बेरहमी से पीटा गया, आरोपी गिरफ्तार
x
मारपीट का वीडियो सामने आया था...

दिल्ली से सटे गाजियाबद में पुलिस ने एक युवक को मंदिर से पानी पीने पर बच्चे को पीटने के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इस युवक ने मंदिर से पानी पीने पर एक बच्चे की पिटाई की थी.

दरअसल, मंदिर से पानी पीने के बाद बच्चे से मारपीट का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने एक्शन लिया है. फिलहाल पुलिस ने बच्चे से मारपीट करने के आरोपी युवक को अपनी गिरफ्त में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि उपरोक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर टीम गठित कर मार पिटाई करने वाले गोपालपुर थाना संवारा भागलपुर बिहार के रहने वाले श्रृंगी नंदन यादव को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story