प्रेमिका संग वीडियो चैटिंग करना जवान को महंगा पड़ा, पत्नी ने जवान का मुंह जलाया

प्रेमिका के साथ वीडियो चैटिंग करना पीआरडी जवान को महंगा पड़ गया। वाकया यूपी के सोनभद्र जिले का है। हुआ यूं कि वह चोरी छिपे अपनी प्रेमिका संग वीडियो चैटिंग कर रहा था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव और जलती लकड़ी से अपने पति का मुंह जला दिया। इसके बाद तो मामला दुद्धी के विधायक के पास पहुंच गया। विधायक ने अपने कार्यकर्ता से छानबीन कराई तो पता चला कि पीआरडी जवान असंवैधानिक रूप से दो पत्नियां रखे हुए हैं। इसके बाद भी प्रेमिका से उसके संबंध हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





