भारत
बहन को वीडियो कॉल कर कहा- आत्महत्या करने जा रहा, फिर युवक ने दे दी जान
jantaserishta.com
15 July 2023 3:18 PM IST

x
बहन की एक न सुनी और अपनी जान दे दी।
नोएडा: नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल करके कहा कि वह जान देने जा रहा है। रोती-बिलखती बहन ने काफी गुहार लगाई। लेकिन, उसने बहन की एक न सुनी और अपनी जान दे दी।
ओडिशा के रहने वाले युवक की उम्र 30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारजनों को सूचित किया जा चुका है और वह ओडिशा से नोएडा आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नंगली, वाजिदपुर सेक्टर-135 में एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पर थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस द्वारा मौके पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक चन्द्रशेखर विस्वाल (उम्र करीब 30 वर्ष), पुत्र सूर्यमणि विस्वाल, निवासी ग्राम लच्छन्दरपुर, थाना मंगलपुर, जिला जाजपुर, ओडिशा का रहने वाला था। वर्तमान में मृतक अजय चौहान, पुत्र जगपाल चौहान का मकान, गली नं.-15, ग्राम नंगली वाजिदपुर, सेक्टर-135, थाना एक्सप्रेस-वे, नोएडा में किराये पर रहता था। मृतक ने आत्महत्या करने से पूर्व अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था। आस-पास के लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक चन्द्रशेखर विस्वाल कभी-कभी शराब का सेवन करता था।
Tagsथाना एक्सप्रेस-वेनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसवीडियो कॉलबहनआत्महत्याThana ExpresswayNoidaNoida NewsNoida PoliceVideo CallSisterSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





