भारत

हवा में लटकी बस, ड्राइवर ने 30 लोगों की बचाई जान, लटकती बस के ब्रेक पर खड़े होकर सवारियों को उतारा नीचे

jantaserishta.com
7 Aug 2021 8:48 AM IST
हवा में लटकी बस, ड्राइवर ने 30 लोगों की बचाई जान, लटकती बस के ब्रेक पर खड़े होकर सवारियों को उतारा नीचे
x

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया। नेशनल हाईवे-707 पर शिलाई में बोहराद खड्ड के पास एक निजी बस फिसलकर खाई में लटक गई। बस चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने साथ बस स्टाफ एवं सवारियों समेत 30 लोगों की जान बचा ली। सवारियों ने ड्राइवर की दिलेरी की दास्तां बयां की।

सवारी के मुताबिक, पांवटा साहिब से गत्ताधार जा रही बस का एक्सेल अचानक टूट गया था। इस वजह से ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं रहा। लिहाजा, बस सड़क के एक तरफ खाई की ओर चली गई। बस जहां रुकी, वहां से नीचे लगभग 300 मीटर गहरी खाई थी। नजारा देख बस में सवार सवारियों की सांसें अटक गईं। खतरे को समझते हुए ड्राइवर ने होशियारी दिखाई और बस का ब्रेक दबाए रखा।
बस में सवार लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने बिना घबराए साहस का परिचय दिया। उसने जोर से ब्रेक लगा दिए और जब तक आखिरी सवारी बस से नहीं उतरी, ब्रेक पर पैर जमाए रखा। सभी सवारियों के उतरने पर लोगों ने बस के टायर के नीचे ओट लगाकर ड्राइवर को भी बाहर निकाल लिया।
पांवटा साहिब के पुलिस उपाधीक्षक वीर बहादुर ने बताया कि ड्राइवर, उसका सहयोगी और सभी सवारियां सुरक्षित हैं। अगर बस खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को हादसे की खबर राहगीरों ने दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story