भारत

VIDEO: भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, देखें मरने से पहले क्या कहा

jantaserishta.com
26 Oct 2020 1:37 PM IST
VIDEO: भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, देखें मरने से पहले क्या कहा
x
देखें LIVE VIDEO.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

क्या है मामला?

मामला गाजियाबाद के मोदीनगर के संजय पूरी की है. जहां छोटे भाई राहुल चौधरी ने अपने ही बड़े भाई राजकुमार उर्फ कालू चौधरी को गोली मार दी, जिसके बाद घायल राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में मृतक के परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं.

लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि मृतक की कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी. मेहमानों को बुलाने की लिस्ट को लेकर विवाद हो रहा था. हालांकि, पुलिस इस मामले में कई दूसरे एंगल से भी जांच कर रही हैं. फिलहाल आरोपी और उसका साथी फरार है. बता दें कि ये घटना रविवार देर रात की है, जब संजय पूरी गोलियों से गूंज उठा.

बता दें कि मृतक का मौत से पहले का बयान भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने भाई और उसके साथी का नाम ले रहा है. वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि रविवार रात को मृतक के पिता रामपाल चौधरी ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है. फिलहाल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story