
x
3 की मौत और 10 लोग मलबे में फंसे
तुर्किये: इजमिर प्रांत में सोमवार, 9 नवंबर को एक स्टील फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। अलीआगा स्थित HABAŞ आयरन एंड स्टील प्लांट में हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा 10 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल उन्हें निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।
🙏 PRAY 🇹🇷: A massive explosion has ripped through the HABAŞ Iron and Steel Factory in western Turkey, triggering a huge fire. At least three people were killed, and 14 were injured in the town of Aliağa. Preliminary findings suggest an overhead crane collapsed directly into an electric arc furnace during a molten steel casting operation. Emergency crews are searching the wreckage. Praying for everyone affected 🙏 Written by Mhedi Follow-up Reply: 🎥 Watch: https://t.co/RiW3NJsWus
— Bobby (@bobbymorris280) November 9, 2026
तरल स्टील की ढलाई के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में तरल स्टील की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर लगा क्रेन टूटकर आर्क फर्नेस में जा गिरा। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और प्लांट में आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री परिसर में धुएं का घना गुबार फैल गया। विस्फोट की सूचना मिलते ही दमकल, चिकित्सा और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के साथ घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
हादसे के बाद सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसे 10 लोगों तक पहुंचना है। बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका उपचार जारी है।
जांच के आदेश, सामने आएगा हादसे का कारण
इजमिर प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के वास्तविक कारणों और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल बचाव अभियान प्राथमिकता पर है। इस दुर्घटना ने फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और औद्योगिक संचालन से जुड़े सवालों को भी सामने ला दिया है।
Next Story





