भारत

VIDEO: वायुसेना के पूर्व प्रमुख बीएस धनोआ का बड़ा खुलासा, कहा- पाकिस्तान अभिनंदन को नहीं छोड़ता तो...

jantaserishta.com
29 Oct 2020 1:57 PM IST
VIDEO: वायुसेना के पूर्व प्रमुख बीएस धनोआ का बड़ा खुलासा, कहा- पाकिस्तान अभिनंदन को नहीं छोड़ता तो...
x

फाइल फोटो 

पाकिस्तान की असेंबली में विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर हुए जिक्र के बाद पड़ोसी मुल्क की पोल खुल गई है. खुद पाकिस्तान ने दावा किया कि कैसे उसने डर के कारण अभिनंदन को छोड़ा था. अब इसी कबूलनामे पर भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख बीएस धनोआ ने प्रतिक्रिया दी है. जब बालाकोट एयरस्ट्राइक हुई थी, तब बीएस धनोआ ही वायुसेना के चीफ थे.

बीएस धनोआ ने कहा कि मैंने अभिनंदन के पिता को वादा किया था कि हम उसे वापस लाएंगे. हमें 1999 की घटना याद है जब पाकिस्तान ने अंतिम वक्त पर धोखा दिया था, इसलिए हम सतर्क थे. पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कहा कि मैंने अभिनंदन के पिता के साथ काम किया है.

पाकिस्तानी सांसद के कबूलनामे पर बीएस धनोआ ने कहा कि वो जिस तरह से बयान दे रहे हैं उसका कारण उस वक्त भारतीय वायुसेना की पोजिशन थी, जो अग्रेसिव थी. हम ऐसी स्थिति में थे कि उनकी पूरी ब्रिगेड को खत्म कर सकते थे और पाकिस्तान ये बात जानता था.

बीएस धनोआ ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पर कूटनीतिक और रणनीतिक तौर पर दबाव था. उन्हें मालूम था कि अगर लाइन क्रॉस की तो उसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है.

आपको बता दें कि फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी. इसके अगले दिन पाकिस्तान ने अपने विमानों को भारत की ओर भेजा था, तब उन्हें खदेड़ते हुए विंग कमांडर अभिनंदन उस ओर गिर गए थे. लेकिन 48 घंटे के अंदर पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना पड़ा था.

अब पाकिस्तान की असेंबली में एक सदस्य ने इस बात को कबूला है कि उस वक्त पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की हालत खराब थी और अगर पाकिस्तान अभिनंदन को नहीं छोड़ता, तो भारत हमला कर सकता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story