भारत
ब्रेकिंग VIDEO: भूपेंद्र पटेल के हाथ दूसरी बार गुजरात की कमान, पीएम मोदी की मौजूदगी में ली शपथ, जुटे BJP के बड़े नेता
jantaserishta.com
12 Dec 2022 2:13 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: गुजरात में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई. भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को सीएम पद की शपथ ली. इससे पहले भूपेंद्र पटेल ने सितंबर 2021 में पिछले कार्यकाल के लिए शपथ ली थी. बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण को मेगा शो बनाने की पूरी कोशिश की. उनके शपथ ग्रहण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. भूपेंद्र पटेल को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
Swearing-in ceremony of new Gujarat government in Gandhinagar, Gujarat. https://t.co/IxvqZYupGk
— BJP (@BJP4India) December 12, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





