VIDEO: चौथे स्तंभ पर हमला, बलरामपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर पत्रकार को साथी समेत जिंदा जलाया

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्रकार राकेश सिंह और उनके साथी पिन्टू साहू को घर मे घुसकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. मृतक पत्रकार अपने बेड रूम से अपने साथी पिन्टू साहू के साथ सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने घर मे घुसकर कमरे में ही दोनों को जिंदा जला दिया. इस घटना में पिन्टू साहू की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राकेश गम्भीर रूप से झुलस गया.
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से पत्रकार राकेश सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। डीएम-एसपी मौके पर है। #Balrampur pic.twitter.com/Lwv4DciqlF
— Sachin Gupta | सचिन गुप्ता (@sachingupta787) November 28, 2020
घटना के दौरान अज्ञात कारणों से कमरे के दाहिने हिस्से की दीवार भी गिर गयी जिससे आस पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एम्बुलेंस कर्मियों की मदद से राकेश को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उन्होंने पत्रकारों की पूछताछ के दौरान दर्द से तड़पते हुए बताया कि 10 से 15 लोग घर मे घुस आए थे और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है.
बलरामपुर के कलवारी गांव में कल रात एक पत्रकार (राकेश सिंह निर्भीक) के बेडरूम में आग लगने से पत्रकार और उनके एक दोस्त की मृत्यु हो गई। अभी तक हमने दो संदिग्धों को पकड़ा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है: देव रंजन वर्मा, SP, बलरामपुर #UttarPradesh pic.twitter.com/4OF5LVuzfT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





