भारत

VIDEO: सत्य निकेतन हादसे पर ABVP का प्रदर्शन उग्र MCD ऑफिस में तोड़फोड़

SHIDDHANT
6 Sept 2026 10:05 PM IST
VIDEO: सत्य निकेतन हादसे पर ABVP का प्रदर्शन उग्र MCD ऑफिस में तोड़फोड़
x
सत्य निकेतन हादसे ने पकड़ा तूल ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
Delhi दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का प्रदर्शन उग्र हो गया। सिविक सेंटर स्थित दिल्ली नगर निगम (MCD) कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। प्रदर्शनकारी MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे के बाद से ही प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी को लेकर ABVP के सदस्य सिविक सेंटर स्थित MCD कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने और MCD कमिश्नर से इस्तीफे की मांग की।




प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और MCD कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। इस दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई। ABVP का आरोप है कि सत्य निकेतन जैसे इलाके में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं और ऐसे में इमारतों की सुरक्षा को लेकर संबंधित एजेंसियों को ज्यादा गंभीरता दिखानी चाहिए थी। संगठन हादसे को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी कर रहा है।


इससे पहले सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया था। हादसे में लोगों की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। दिल्ली पुलिस हादसे के मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। वहीं अब MCD कार्यालय में प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
Next Story