भारत

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का गाली देने वाला वीडियो वायरल

jantaserishta.com
16 Jan 2023 3:15 PM IST
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का गाली देने वाला वीडियो वायरल
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मंडला से सांसद और मोदी सरकार के मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे खुले तौर पर गाली दे रहे हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते पिछले दिनों मंडला जिले में थे और इस दौरान उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का जिक्र करते हुए अपशब्द बोल रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है।
ज्ञात हो कि इससे पहले पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे कथित तौर पर परिवहन अधिकारी को अपशब्द बोल रहे थे।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारी टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story