भारत

VIDEO: एक्सीडेंट में 2 बाइक सवार की मौत, लोगों ने पुलिसवालों पर बरसाए पत्थर, 43 लोग गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

jantaserishta.com
17 Jun 2021 5:25 PM IST
VIDEO: एक्सीडेंट में 2 बाइक सवार की मौत, लोगों ने पुलिसवालों पर बरसाए पत्थर, 43 लोग गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
x
पुलिस महानिरीक्षक ने ट्वीट कर जानकारी दी.

उन्नाव: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर अकरमपुर क्षेत्र में उन्नाव-कानपुर मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें 12 पुलिसकर्मी घायल घायल हो गए. इस संबंध में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 100 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के देवीखेड़ा गांव निवासी राजेश (32) की मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी थी. हादसे में राजेश और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे उसके दोस्त विपिन (25) की मौत हो गई थी.

पुलिस अधीक्षक आंनद कुलकर्णी ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार रात पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए थे. बुधवार को, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों की मदद से बुधवार सड़क जाम कर दी. प्रदर्शन कर रहे लोग परिजनों को मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सड़क खुलवाने के लिए ग्रामीणों को समझाने पहुंचे उपजिलाधिकारी और पुलिस बल पर लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस संबंध में 43 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है और 100 नामजद व 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दायित्व में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर दिनेश मिश्रा, चौकी प्रभारी मगरवारा और दो अन्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) से स्पष्टीकरण मांगा गया है. पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (रायबरेली) को दी गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story