भारत
कोलकाता हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा, हेल्पलाइन नंबर जारी; 12 लोग हिरासत में
jantaserishta.com
18 Oct 2026 10:59 AM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि उत्तर कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजा और एक नौकरी देने की घोषणा की है। जवाबदेही तय करने के लिए एसटीएफ जांच कराई जाएगी। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1800 345 5678 भी जारी किया है।
वहीं, इस भगदड़ मामले में पुलिस ने आयोजकों, स्वयंसेवकों समेत 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह भगदड़ चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई थी, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। रविवार को फॉरेंसिक टीम मुक्तारामबाबू स्ट्रीट स्थित घटनास्थल पर पहुंची। कम से कम 25 घायल राज्य के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलने के बाद शनिवार रात 1 बजे पूजा पंडाल का निरीक्षण किया और पुलिस तथा आयोजकों से बात की।
उन्होंने ऐलान किया कि राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देगी। उन्होंने घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, "हर घायल को 5 लाख रुपये भी दिए जाएंगे और उनकी पसंद के किसी भी अस्पताल में इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। कलकत्ता हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज की अध्यक्षता में एसआईटी इस घटना की जांच करेगी। एसआईटी में एसटीएफ, सीआईडी और अन्य विभागों के सदस्य शामिल होंगे।"
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों की मौत की खबर बेहद दिल दहला देने वाली है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के संपर्क में हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





