भारत

शादी के लिए बुक बस हादसे का शिकार, 7 लोगों की मौत, 45 घायल

jantaserishta.com
27 March 2022 8:27 AM IST
शादी के लिए बुक बस हादसे का शिकार, 7 लोगों की मौत, 45 घायल
x
बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया और बस नीचे खाई में गिर गई।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बीती रात भीषण बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में ड्राइवर की लापरवाही से बस के चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिर जाने से यह भीषण हादसा हुआ। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिरुपति के एसपी ने इसकी जानकारी दी। मृतकों में कई बच्चे एवं महिलाएं भी हैं। तिरुपति के एसपी ने बताया कि शादी से पहले सगाई की रस्म के लिए 50 से अधिक लोग बस में सवार होकर तिरुपति जा रहे थे लेकिन कथित तौर पर बस ड्राइवर ने एक मोड़ को पार करते समय नियंत्रण खो दिया और बस नीचे खाई में गिर गई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story