भारत

नया खुलासा: शातिर युट्यूबर नामरा कादिर गिरफ्तार, हुस्न के जाल में फंसाकर ऐसे करती थी ब्लैकमेल

jantaserishta.com
7 Dec 2022 6:51 PM IST
नया खुलासा: शातिर युट्यूबर नामरा कादिर गिरफ्तार, हुस्न के जाल में फंसाकर ऐसे करती थी ब्लैकमेल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पूछताछ में कई खुलासे किए हैं.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप में फंसा कर कारोबारी से 80 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार नामरा कादिर ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं.
महिला यूट्यूबर नामरा कादिर ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि कारोबारी को जाल में फंसाकर उसने सबसे पहले उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर प्लानिंग के तहत उससे पैसों की वसूली की.
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नामरा कादिर ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कैसे उसने वसूले गए कैश को आभूषण खरीदकर सोने में तब्दील किया.
उसने बताया कि कारोबारी से वसूले गए पैसों से घरेलू ऐशो-आराम के कई सामान खरीदे और लगातार कारोबारी से पैसे ऐंठती रही.
वहीं इस मामले को लेकर सेक्टर 50 के थाना प्रभारी राजेश कुमार की माने तो कारोबारी की शिकायत पर बीते 24 नवंबर को सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से "नामरा कादिर" और उसके पति मनीष उर्फ वरुण बेनीवाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. हालांकि आरोपी नामरा कादिर का पति अभी भी फरार है.
2 दिन पहले ही नामरा कादिर को दिल्ली के इलाके से गिरफ्तार कर गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरी वारदात का खुलासा किया था. मनीष उर्फ वरुण बेनीवाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी नामरा और इसके पति मनीष उर्फ वरुण बेनीवाल ने पीड़ित कारोबारी को सोना रोड के होटल में बुलाया था जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story