
x
बड़ी कार्रवाई.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नजीबाबाद थाना पुलिस टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में दोपहिया वाहनों को चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने दो अभियुक्तगण गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद की गई है। नजीबाबाद थाना प्रभारी (एसएचओ) राधेश्याम ने बताया कि आरोपियों की पहचान फैजान और सलमान के रूप में हुई है। ये आरोपी मास्टर चाबी की मदद से नजीबाबाद और आसपास के इलाकों से बाइक चुराते थे।
एसएचओ ने बताया कि बीट पुलिसिंग तथा लोकल इंटेलीजेंस से गोपनीय जानकारी मिली थी कि दो शख्स बाइक चोरी कर उसके कलपुर्जों को अलग-अलग कर बाजार में बेच रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैजान और सलमान गिरफ्तार किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





