भारत

पुलिस का खौफ! शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा, VIDEO

jantaserishta.com
24 Jan 2023 9:51 AM IST
पुलिस का खौफ! शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा, VIDEO
x
पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोते हुए बोलने लगा मैं कभी नहीं आऊंगा।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस ने इस समय अपराधियों की धर-पकड़ तेज कर दी है। सोमवार देर रात नोएडा की सेक्टर 24 थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर पिंटू उर्फ नेवला को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस पर 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली का रहने वाला यह चोर एनसीआर में कई जगह पर वारदात को अंजाम दे चुका है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद घायल पिंटू ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोते हुए बोलने लगा मैं कभी नोएडा नहीं आऊंगा। घर वाले समझाते हैं, लेकिन नशे की लत के कारण ऐसा करता हूं। पिंटू का एक साथी फरार हो गया है। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में दो दिन पहले एक बाइक चोरी हुई थी। बाइक चोरी करते समय दो बदमाशों की शक्ल सीसीटीवी फुटेज में आ गई थी। पुलिस को इन दोनों की तलाश थी। सोमवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेवला अपने साथी के साथ सेक्टर-57 की रोड से निकलने वाला है। पुलिस ने यहां चेकिंग बढ़ा दी।
बदमाशों को बाइक पर आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। वॉनिर्ंग देने के बाद भी ये नहीं रुके। तेज गति होने से बाइक फिसल गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली पिंटू के पैर में लगी। वहीं दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story