भारत

शातिर ठगों को दबोचा गया, एटीएम कार्ड के साथ करते थे ये खेल!

jantaserishta.com
16 Aug 2022 6:22 PM IST
शातिर ठगों को दबोचा गया, एटीएम कार्ड के साथ करते थे ये खेल!
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस को ठगों से एक कार भी बरामद हुई है.

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जो लोगों से साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी किया करते थे. दोनों के पास से भारी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं. बताया गया है कि दोनों आरोपी कई बार जेल जा चुके हैं. पुलिस को ठगों से एक कार भी बरामद हुई है.

जमशेदपुर के कई इलाकों में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी किए जाने के मामले काफी समय से सामने आ रहे थे. ज्यादातर मामले शहर के बिस्टुपुर, जुगसलाई इलाकों के थे. जहां एटीएम से पैसे निकालने गए लोगों के साथ एटीएम कार्ड बदलकर उनके अकाउंट से रकम निकाल ली जाती थी. पुलिस से बचने के लिए दोनों आरोपी एटीएम कार्ड बदलने के बाद दूसरे जिलों में जाकर रकम निकाला करते थे.
लगातार एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की शिकायतें मिलने के बाद आजादनगर थाना पुलिस ने मामले में खोजबीन की और दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है. दोनों से पुलिस ने 70 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं साथ ही 2 लाख रुपये का सामान, 9500 रुपये कैश के अलावा एक कार भी बरामद की है. आरोपियों ने यह कार ठगी की रकम से खरीदी थी. पकड़े गए आरोपी बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस ने गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले सुधाकर कुमार और परैया थाना क्षेत्र पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों काफी समय से शहर में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. जमशेदपुर पुलिस के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं. दोनों ठगी और चोरी के मामलों में जेल भी जा चुके हैं.
दोनों आरोपी शहर के एटीएम पर नजर बनाए रखते थे. एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके एटीएम कार्ड को क्लोन एटीएम कार्ड से बदल देते थे. जिसके बाद दूसरे जिलों में जाकर एटीएम से रकम की निकासी करते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story