भारत

शातिर ठग दबोचा गया, किया राज्यपाल बनाने का वादा, पांच करोड़ का लगाया चूना

jantaserishta.com
10 Dec 2024 2:46 PM IST
शातिर ठग दबोचा गया, किया राज्यपाल बनाने का वादा, पांच करोड़ का लगाया चूना
x
आरोपी गिरफ्तार.
नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक में एक व्यक्ति को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उसने तमिलनाडु के एक निवासी को किसी राज्य का राज्यपाल बनाने का वादा कर उससे पांच करोड़ रुपये ठगे हैं. अधिकारी के मुताबिक, आरोपी निरंजन कुलकर्णी ने 12 जनवरी को एक होटल में चेन्नई के रहने वाले नरसिम्हा रेड्डी दामोदर रेड्डी अपूरी से मुलाकात की थी. उसने दावा किया था कि उसके पास बड़ा सियासी संपर्क हैं, जिससे उसे राज्यपाल बनवा सकता है.
अधिकारी ने बताया, "कुलकर्णी ने सर्विस चार्ज के रूप में 15 करोड़ रुपये मांगे. 7 फरवरी को कुलकर्णी ने रेड्डी से मुलाकात की और वादा किया कि अगर उन्हें राज्यपाल बनाने का वादा पूरा नहीं किया गया, तो वे अपनी जमीन रेड्डी को सौंप देंगे. आरोपी ने पेंच और बोर बाघ अभयारण्यों (Pench and Bore tiger reserves) के पास 100 एकड़ जमीन के जाली दस्तावेज दिखाए."
अधिकारी ने बताया, "प्रस्ताव से सहमत होकर रेड्डी ने उसे 60 लाख रुपये कैश दिए और 7 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच उसके बैंक अकाउंट में 4.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए. जब ​​रेड्डी को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे. हालांकि, कुलकर्णी ने उसे धमकाया, जिसके बाद 7 दिसंबर को मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया. अधिकारी ने कहा कि कुलकर्णी को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story